पीएम स्वनिधि योजना – आपका अपना Business बढ़ाने का मौका

पीएम स्वनिधि योजना योजना क्या है?

पीएम स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (PM SVANidhi) एक केंद्रीय सरकार की माइक्रो-क्रेडिट योजना है, जिसे 1 जून 2020 को आवास और शहरी मामलों के मंत्रालय (MoHUA) द्वारा शुरू किया गया था। इसका मुख्य उद्देश्य रेहड़ी-पटरी वालों (Street Vendors) को आर्थिक सहायता देना है।

ऋण की जानकारी

ऋण चरणराशि
पहला ऋण₹10,000
दूसरा ऋण₹20,000
तीसरा ऋण₹50,000
  • ब्याज दर: 7% (सब्सिडी सहित)
  • संपार्श्विक (Collateral): कोई जरूरत नहीं
  • प्रोसेसिंग शुल्क: शून्य
  • चुकौती अवधि: 1 वर्ष

विशेष लाभ

  • डिजिटल लेनदेन पर ₹100/माह तक कैशबैक
  • देशभर में सभी राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में लागू

कौन आवेदन कर सकता है?

  • ULB द्वारा जारी वेंडिंग सर्टिफिकेट/पहचान पत्र धारक
  • सर्वेक्षण में पहचाने गए विक्रेता (भले ही पत्र न मिला हो)
  • ULB/TVC का अनुशंसा पत्र (LOR) प्राप्त विक्रेता
  • आसपास के ग्रामीण/पेरी-अर्बन क्षेत्र के विक्रेता जो ULB सीमा में व्यापार करते हैं

आवश्यक दस्तावेज़

  • आधार कार्ड / वोटर ID / ड्राइविंग लाइसेंस / पैन कार्ड
  • वेंडिंग सर्टिफिकेट या अनुशंसा पत्र
  • बैंक पासबुक की कॉपी

आवेदन कैसे करें?

ऑनलाइन: 🌐 pmsvanidhi.mohua.gov.in

  1. मोबाइल नंबर से लॉगिन करें
  2. OTP दर्ज करें
  3. विक्रेता श्रेणी चुनें और SRN नंबर दर्ज करें
  4. फॉर्म भरें और दस्तावेज़ अपलोड करें

हेल्पलाइन: 📞 1800-11-1979 (सोम–शनि, सुबह 9:30 – शाम 6 बजे)

Leave a Comment